BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में व्यापारी सुरक्षा फोरम का विस्तार, अमित सिंघल अध्यक्ष व अजय अग्रवाल महामंत्री निर्वाचित


  Vision Live / ग्रेटर नोएडा
व्यापारियों के हितों और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ग्रेटर नोएडा स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट के हॉल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में अमित सिंघल को अध्यक्ष तथा अजय अग्रवाल को महामंत्री चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जिला अध्यक्ष दीपक सिंघल, जिला महामंत्री संदीप जैन द्वारा बुके भेंट कर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक सिंघल ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी महामंत्री संदीप जैन ने निभाई।

इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष अमित सिंघल ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से प्रशासन के समक्ष उठाएगा और व्यापारिक वातावरण को सुरक्षित व अनुकूल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा। वहीं महामंत्री अजय अग्रवाल ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और सभी बाजारों के व्यापारियों को साथ जोड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न बाजारों के व्यापारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संदीप गर्ग, संजय गर्ग, सचिन सिंघल, सुनील बंसल, अरविंद गर्ग, ऋषि गोयल, अजय गर्ग, आलोक जैन, संजय जैन, विनोद गर्ग, पीयूष गोयल, रविंद्र गर्ग, नीरज अग्रवाल, दीशु सिंघल, मुकुल सिंघल, मोहन अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, अतुल जैन सहित साइट-4, तुगलपुर, रामपुर मार्केट, साइट-5, बीटा और जगत फार्म के व्यापारी शामिल रहे।

बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।