BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को समर्पित बाल दिवस रैली निकाली गई

    Vision Live / दनकौर
 भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान दिवस के अवसर पर दनकौर कस्बे के मुख्य बाजार से भव्य बाल दिवस रैली निकाली गई। रैली का समापन द्रोणाचार्य मंदिर पर हुआ, जहां श्रद्धा और सम्मान के साथ साहिबजादों को नमन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को ‘शहजादे’ नहीं, बल्कि आदरपूर्वक ‘साहिबजादे’ कहा जाता है। चारों साहिबजादों ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, उसका इतिहास में कोई उदाहरण नहीं मिलता।
उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे थे—
साहिबजादा अजीत सिंह जी,
साहिबजादा जुझार सिंह जी,
साहिबजादा ज़ोरावर सिंह जी और
साहिबजादा फ़तेह सिंह जी।
दिसंबर 1704 में आनंदपुर साहिब का किला छोड़ने के बाद सरसा नदी पार करते समय गुरु जी का परिवार बिछड़ गया। बड़े साहिबजादे साहिबजादा अजीत सिंह (18 वर्ष) और साहिबजादा जुझार सिंह (14 वर्ष) ने चमकौर के युद्ध में मुगल सेना के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए धर्म की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त की।
इस अवसर पर हरिदत्त शर्मा, पंकज कौशिक, मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, महामंत्री अमित नागर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नागर, नवीन पंडित, शैलेंद्र नागर, रिंकू चौहान, नीरज, तेजवीर, प्रधान सुभाष नगर, अनिल गोयल, हरपाल सिंह, देवदत्त शर्मा, सुमित शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और युवाओं को साहिबजादों के बलिदान, साहस और राष्ट्रधर्म के मूल्यों से प्रेरित किया गया।