मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
अंसल हाउसिंग, तिलपता चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यालय पर भाजपा के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत लखनऊ से माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया।

इस अवसर पर  पंकज चौधरी के भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, गुरुदेव भाटी, चन्द्रमणि भारद्वाज, विजय रावल, सुशील भाटी एडवोकेट, लोकेश त्यागी, वीरेन्द्र भाटी, अश्विनी गोयल, संगीता तिवारी, सुजाता सिंह, पूजा सिंह गंगनिया, अलका तिवारी, अजीत मुखिया, संजीव भाटी, पुलकित मित्तल सहित जिला इकाई, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, एकजुटता और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।