BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपाइयों ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन



**समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न**

      Vision Live / ग्रेटर नोएडा

 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर इकाई ने सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन दर्शन पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसी अवसर पर पार्टी की दिसंबर माह की मासिक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता, गरीबों, पिछड़ों और दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लंबा संघर्ष किया और हमेशा शिक्षा को सर्वोपरि माना। मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था का श्रेय भी बाबा साहब को जाता है।

मुख्य अतिथि सिकंदर यादव ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक और संवैधानिक क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दिया। आज के समय में उनके विचार और अधिक प्रासंगिक हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि संविधान में गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का श्रेय डॉ. अंबेडकर को ही जाता है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान फकीर चंद नागर, इन्दर प्रधान, नरेन्द्र नागर, कृशान्त भाटी, रामशरण नागर एडवोकेट, कृष्णा चौहान, लाल सिंह गौतम, विनीत यादव, कपिल ननका, सुनीता यादव, शशि यादव, महेश भाटी, अवनीश भाटी, देवेंद्र टाइगर, नवीन भाटी, विकास जतन, हैप्पी पंडित, दीपक नागर, मुकेश शिशौदिया, विनोद लोहिया, यूनुस प्रधान, सुभाष भाटी, विक्रम टाइगर, गजेन्द्र यादव, संजय खान, हरवीर प्रधान, यूनुस मेहंदी, रामशंकर भास्कर, जावेद अंसारी, रजनीकांत भारद्वाज, जय सिंह चंदेल, लखन जाटव, असगर सैफी, इंशाद ननका, दिगंबर गौतम, सतीश गौतम आदि उपस्थित रहे।