BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री धर्मवीर प्रजापति का भव्य स्वागत किया


     Vision Live  / ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल की ओर से मंगलवार को परी चौक पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति का जोरदार एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। दोपहर 1 बजे आयोजित इस स्वागत समारोह में मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ मंत्री का अभिनंदन किया।

मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। 

अपने संबोधन में माननीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। इन्हीं के अथक परिश्रम और निष्ठा से उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर चलकर समाज के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएं और संगठन को मजबूत करने में पूरी निष्ठा से जुटें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रहित, समाजहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, विशेष रूप से गरीब, वंचित, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु अनेक योजनाएँ संचालित हैं।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीडिया एग्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मीडिया प्रबंधन और समन्वय में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री का आभार प्रकट करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।