BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आईईसी कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में मचा धमाल, छात्र-छात्राओं ने लगाए थिरकते कदम


     Vision Live / ग्रेटर नोएडा
नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों के लिए भव्य फ्रेशर पार्टी “फिएस्टा द फ्रेशर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों, संगीत और उत्साह से भरा माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार एवं निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह सागर ने कहा कि छात्रों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

फ्रेशर पार्टी में प्रसिद्ध बी स्टार बैंड ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुति से समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुनों पर जमकर नृत्य किया और पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, शायरी, कॉमेडी और फैशन शो की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे मंच लगातार जीवंत बना रहा।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न खिताबों की घोषणा की—

  • मिस्टर फ्रेशर 2025: बी. फार्मेसी के शगुन कौशिक
  • मिस फ्रेशर: बी.टेक की रोशनी गौसाई
  • मोस्ट टैलेंटेड स्टूडेंट: बी.बी.ए के आकाश कुमार सिंह

विजेताओं को संस्थान के एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रो. सुनील कुमार, निदेशक डॉ. विनय गुप्ता एवं सीएफओ अभिजीत कुमार ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका प्रो. राजकमल महाजन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

फ्रेशर पार्टी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस यादगार दिन का भरपूर आनंद उठाया।