BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने सांसद डॉ. महेश शर्मा की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


   Vision Live / ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मंडल मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतम बुद्ध नगर के सांसद आदरणीय डॉ. महेश शर्मा  के आवास पर पहुँचे और उनकी पूज्यनीय माताजी के स्वर्गवास पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अत्यंत दु:खद और अपूरणीय क्षति होती है। माताएँ जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद का स्थान कोई नहीं ले सकता।

उन्होंने शोकाकुल सांसद डॉ. महेश शर्मा व उनके पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार उनके साथ पूरी संवेदना और समर्थन के साथ खड़ा है।

उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा—
“ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

अंत में उन्होंने शांति मंत्र के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की—
ॐ शांति ॐ 🙏🙏