BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी में वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का संगम


‘फार्माइनोवेट 2025’ का हुआ सफल समापन**


Vision Live / ग्रेटर नोएडा
गलगोटियाज कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘फार्माइनोवेट समिट 2025’ का समापन शनिवार को वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों के साथ हुआ। “मॉलिक्यूल टू मेडिसिन: ड्रग डेवलपमेंट, ड्रग डिलीवरी और लाइफ-सेविंग थैरेपीज” थीम पर आधारित इस सम्मेलन में कैंसर उपचार, नेजल वैक्सीन और नैनो-तकनीक जैसे अत्याधुनिक विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

थेरानोस्टिक्स: प्रोस्टेट कैंसर उपचार में नई आशा

स्वीडन की उपसाला यूनिवर्सिटी की प्रसिद्ध शोधकर्ता डॉ. अन्ना ओर्लोवा ने “प्रोस्टेट कैंसर के लिए थेरानोस्टिक्स” पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि कैसे रेडियोफार्मास्यूटिकल तकनीक जांच और उपचार को एकीकृत कर इलाज को अधिक सटीक, तेज़ और व्यक्तिगत बनाती है। उनकी प्रस्तुति सम्मेलन की सबसे महत्त्वपूर्ण सत्रों में से एक रही।

‘सुई-मुक्त’ नेजल वैक्सीन: कोविड-19 रोकथाम का भविष्य

पुर्तगाल की कोयम्ब्रा यूनिवर्सिटी की डॉ. ओल्गा बोर्गेस ने “इंट्रानेजल कोविड-19 टीकों” का भविष्य समझाते हुए बताया कि म्यूकोसल इम्युनिटी के जरिए नाक से दिया गया टीका संक्रमण को शुरुआती स्तर पर रोकने में विशेष रूप से कारगर है। यह पेन-फ्री और यूज़र-फ्रेंडली वैक्सीन तकनीक भविष्य के टीकाकरण अभियानों की दिशा बदल सकती है।

नैनोस्पोंज: दवा डिलीवरी सिस्टम का नया चेहरा

दुबई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. अलीअसगर साहीवाला ने दवा की नियंत्रित रिलीज़ और उसकी घुलनशीलता बढ़ाने में नैनोस्पोंज टेक्नोलॉजी की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इसे “मेडिकल इनोवेशन की अगली बड़ी छलांग” बताया।

इनोवेशन को मिल रहा वैश्विक मंच: डॉ. ध्रुव गलगोटिया

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा,
“फार्माइनोवेट जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म हमारे छात्रों को वैश्विक शोध से जोड़ते हैं और उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाते हैं।”

पोस्टर प्रेजेंटेशन में उभरी युवा शोध प्रतिभा

सम्मेलन में आयोजित पोस्टर प्रेजेंटेशन सत्र में शोध छात्रों ने नवाचार आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। वैज्ञानिक समिति ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर प्रतिभागियों को दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।