BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, कविता–गीत–चित्रकला में चमके नन्हें सितारे,गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन ने विजेताओं को किया सम्मानित



       Vision Live / ग्रेटर नोएडा

बाल दिवस के अवसर पर गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन द्वारा नन्हक फाउंडेशन परिसर में एक उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को समर्पित इस आयोजन में बच्चों ने कला, संगीत, कविता और चित्रकला के माध्यम से अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहायक निदेशक बुद्ध विलास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि बाल दिवस हर बच्चे के सुरक्षित, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को याद दिलाता है। उन्होंने समाज से आव्हान किया कि बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को संयुक्त प्रयास करने चाहिए।

मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत नन्हक फाउंडेशन की निदेशिका साधना सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और देशभक्ति गीतों से हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

प्रतिभा का रंगारंग मंच

नन्हक फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। विजयी प्रतिभागियों को गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान

कार्यक्रम के समापन में निदेशिका साधना सिन्हा द्वारा मुख्य अतिथि के हाथों से सभी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित करवाई गई। वहीं फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रियंका मिश्रा, संयोजक आनंद मिश्रा, हिमांशु मिश्रा और आराधना वर्मा ने बच्चों को कॉपी, पेन, चॉकलेट और बिस्किट देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

संदेश के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया बल्कि समाज को यह प्रेरक संदेश भी दिया कि प्रत्येक बच्चे में छुपी क्षमता को पहचानकर उसे मजबूत समर्थन देना ही बाल दिवस का वास्तविक अर्थ है।