BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दिल्ली प्रदेश ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण गोत्रावली का विमोचन, मेधावी छात्र सम्मानित


  Vision Live  / नई दिल्ली

 दिल्ली प्रदेश ब्राह्मण महासभा द्वारा आर्य ऑडिटोरियम, स्टॉप कैलाश में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के संरक्षक पंडित सुनहरी लाल झा ने ब्राह्मण गोत्रावली का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में विप्र समाज से जुड़े वरिष्ठजनों तथा समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दूर-दराज़ से पधारे अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, महासचिव पंडित चंद्रपाल शर्मा, एवं दिल्ली प्रदेश की विभिन्न जिला इकाइयों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल पंडित जोगेंद्र भारद्वाज, दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष वृजानन्द शर्मा, अलीगढ़ अध्यक्ष गिर्राज शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्य, और समाज में शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से बल दिया। संबोधन में यह मत व्यक्त किया गया कि संस्कार, शिक्षा और सामाजिक एकता ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास में अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़कर सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।