यमुना प्राधिकरण से संबंधित किसानों की समस्याओं के समाधान तक किसानों के साथ रहेगा संगठन

    Vision Live  / दनकौर
किसान एकता महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दनकौर में जिला संरक्षक मा. इंद्रपाल सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पप्पू प्रधान ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने किया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रमेश कसाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने बताया कि पिछले तीन महीनों से भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के बैनर तले किसानों का धरना जारी है, लेकिन शासन और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्यो‍राज सिंह के आह्वान पर 12 नवंबर को फलैदा कट पर एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के दर्जनों किसान संगठन शामिल होंगे। इसी कड़ी में किसान एकता महासंघ ने भी निर्णय लिया है कि वह महापंचायत में पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) को पूर्ण समर्थन देगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रमेश कसाना ने कहा कि जब तक किसानों की जायज़ मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक किसान एकता महासंघ किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करता रहेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, राजवीर ठेकेदार, मा. इंद्रपाल सिंह, बलजीत हवलदार, रवि नागर, नीरज कसाना, विदेश बाबा, अमित नागर, अरविन्द सैकेटरी, प्रदीप कसाना, रज्ज़ाक़ ठेकेदार, ओमेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।