BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) की राष्ट्रीय टीम का NH-24 मार्ग पर हुआ भव्य स्वागत


       Vision Live / गाजियाबाद

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) की राष्ट्रीय टीम का दिल्ली से लखनऊ की ओर जाते समय NH-24 मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व TFI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने किया।

TFI की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधे रमन त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा शामिल रहे।

यात्रा के दौरान गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर जनपदों के पदाधिकारियों ने विभिन्न निर्धारित स्थलों पर संगठन की राष्ट्रीय टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और जिला मंत्री गजन भाटी (नोएडा) ने स्वागत किया।
  • हापुड़ में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया और जिला मंत्री नीरज चौधरी ने पुष्पमालाएं भेंट कीं।
  • बागपत में जिला अध्यक्ष राकेश यादव और मंत्री राजकुमार शर्मा ने अभिनंदन किया।
  • मेरठ में जिला अध्यक्ष राकेश तोमर तथा बुलंदशहर में जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।

सभी स्थानों पर शिक्षकों एवं संगठन के सदस्यों ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से अभिवादन किया और संगठन की एकता एवं शिक्षक हितों के प्रति समर्पण को सराहा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने सभी जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि —

“टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया देशभर के शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और नीतिगत सुधारों के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन की यह एकजुटता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”