BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

GN Group of Institutes के छात्र हिमालय चौहान ने कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक



📍       Vision Live / ग्रेटर नोएडा
गणपति इंस्टिट्यूट, मोहन नगर (गाज़ियाबाद) में आयोजित 4th ओपन जिला कराते चैंपियनशिप 2025 में GN Group of Institutes, ग्रेटर नोएडा के छात्र हिमालय चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक 🥇 अपने नाम किया।

हिमालय चौहान वर्तमान में GNIM कॉलेज के बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस जीत से न केवल कॉलेज का नाम रोशन हुआ है, बल्कि जिले का गौरव भी बढ़ा है।

उनकी सफलता पर कोच, परिवारजनों और कॉलेज प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की। कोच ने हिमालय के अनुशासन और लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह स्वर्ण पदक उनकी निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

GN Group of Institutes के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिमालय चौहान को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमालय की यह सफलता संस्थान के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।