BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन


पूर्व राष्ट्रपति के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

       Vision Live/ ग्रेटर नोएडा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आज भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर वासिद अली ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी एक अत्यंत साधारण परिवार से उठकर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले महान वैज्ञानिक और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा —

“डॉ. कलाम जी ने न केवल देश को मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई दिशा दी, बल्कि युवाओं को यह सिखाया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन में सदैव सादगी, निष्ठा और देशभक्ति को सर्वोपरि रखा।

“डॉ. कलाम जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।”

मंच संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सैय्यद ऐसहान अख्तर ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, शिक्षा और देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, अफरोज आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलशाद चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सैय्यद मौ. अख्तर आलम, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, नईम खान, अयूब सैफी, अजीम सलमीन, मौ. अफजल मलिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा, तकनीक एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।