BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर में विकास और लोकतांत्रिक एकता की नई पहल — विधायक धीरेन्द्र सिंह की दोहरी उपलब्धि



🛣️ मंडी श्याम नगर–अस्तौली फाटक–काली मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ

लागत: ₹5.71 करोड़ | कार्यदायी संस्था: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"  / जेवर (गौतमबुद्धनगर)
जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंडी श्याम नगर से अस्तौली फाटक एवं काली मंदिर तक के जर्जर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ आज जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामवासियों के साथ किया।

यह सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी, जिससे ग्रामीणों को जलभराव और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक धीरेन्द्र सिंह के निरंतर प्रयासों से अब इस मार्ग का निर्माण ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 5 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा।

पूर्व में यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन थी। इस परियोजना से ग्राम मंडी श्याम नगर, अस्तौली सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही यह मार्ग धार्मिक स्थल काली मंदिर से जुड़ने के कारण श्रद्धालुओं के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।

शुभारंभ के अवसर पर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा —

“जनता की सुविधा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी हैं। यह सड़क निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार हुई है। जनता की अपेक्षाएं ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं।”

ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जेवर विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है।


🗳️ “एक राष्ट्र, एक चुनाव” — लोकतंत्र की स्थिरता और सुशासन की दिशा में निर्णायक कदम

दनकौर स्थित द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज में आयोजित एक संगोष्ठी में जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा —

“एक राष्ट्र, एक चुनाव केवल चुनावी प्रक्रिया का सरलीकरण नहीं, बल्कि यह लोकतंत्र की स्थिरता, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक निर्णायक कदम है। बार-बार चुनावों से संसाधनों की फिजूलखर्ची होती है और शासन की निरंतरता प्रभावित होती है।”

विधायक ने आगे कहा कि —

“हमारे संविधान और संस्कृति का मूल संदेश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ है। जब राष्ट्र एक दिशा में, एक भावना से आगे बढ़ेगा, तभी सच्चे अर्थों में यह भावना साकार होगी। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ इसी एकता और समरसता को सशक्त करता है।”

उन्होंने छात्रों और युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित के विषयों पर सक्रियता दिखाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।