BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान इंटर कॉलेज पारसौल की छात्राओं ने किया जनपद का नाम रोशन

🏆 प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन, मंडलीय स्तर पर गौतमबुद्धनगर टीम बनी चैंपियन

       Vision Live / ग्रेटर नोएडा
मंडलीय स्तर पर आयोजित माध्यमिक विद्यालय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता एम.एन. इंटर कॉलेज, कचैड़ा में संपन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, पारसौल की दो प्रतिभाशाली छात्राओं —

  • कुमारी गौरी (कक्षा 12, U-19 वर्ग)
  • कुमारी प्राची पुत्री श्री पवन कुमार (कक्षा 8, U-14 वर्ग)

ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित किया है।

प्रदेश स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता 16 से 18 अक्टूबर 2025 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान, स्पोर्ट्स स्टेडियम, अयोध्या में आयोजित की जाएगी।

दोनों छात्राओं को यह सफलता व्यायाम शिक्षक जयपाल सिंह भंडारी के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक धर्मपाल सिंह, प्रधानाचार्य  यशपाल सिंह, प्रबंध समिति एवं समस्त स्टाफ ने अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। सभी ने व्यायाम शिक्षक जयपाल सिंह भंडारी जी और दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु शुभकामनाएं दीं।