BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा : हीरो राजन कुमार



     Vision Live / मुंगेर (बिहार)

विजयादशमी के शुभ अवसर पर बिहार के मशहूर अभिनेता और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम हीरो राजन कुमार ने कहा कि “दशहरा असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमारे जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और सफलता का संदेश लेकर आता है।”

हीरो राजन कुमार ने इस वर्ष भी BFTAA टीम के साथ लगातार कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। मुंगेर से लेकर भागलपुर तक आयोजित इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
भागलपुर के मानिकपुर दुर्गा स्थान, बबरगज थाना के समीप आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ. ईशान सिन्हा ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

राजन कुमार ने कहा कि,

“हम सबको अपने भीतर के रावण — यानी घमंड, ईर्ष्या और नकारात्मकता — को हराना चाहिए। यही दशहरा का असली संदेश है।”

हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने दशहरा पर्व को सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में मनाया। उनकी एंकरिंग और मंचीय प्रस्तुति से पूरे आयोजन में चार चांद लग गए।

राजन कुमार, जिन्हें लोग “नमस्ते बिहार” जैसी हिट फिल्मों से पहचानते हैं, बिहार की मिट्टी से गहराई से जुड़े कलाकार हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं, बल्कि वह कला और कलाकारों के उत्थान के लिए लगातार कार्यरत हैं।

मुंगेर की बड़ी दुर्गा माता से गहरा लगाव रखने वाले राजन कुमार का कहना है कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से ही उन्हें विश्व स्तर पर पहचान मिली। यही आशीर्वाद उन्हें प्रेरणा देता है कि वे बिहार और देश की सांस्कृतिक परंपराओं को मंच से जीवित रखें।

राजन कुमार की आगामी फिल्मों में उनका नया और अनोखा रूप देखने को मिलेगा। उन्होंने अपने प्रशंसकों और पूरे देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं —

“यह पर्व आपके जीवन से हर प्रकार की बुराई को मिटाकर अच्छाई, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाए, यही मेरी कामना है।”