BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एस.एस.डी. कॉन्वेंट स्कूल, तुलसी नगर दनकौर में धनतेरस एवं दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया



      Vision Live  / दनकौर
एस.एस.डी. कॉन्वेंट स्कूल, तुलसी नगर, दनकौर में धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर उल्लासपूर्ण वातावरण में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण दीपों, रंगोली और सजावट से जगमगा उठा तथा बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इस पारंपरिक पर्व का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की संस्थापक सुरेश देवी, निदेशक यशपाल कसाना और प्रबंधक अचमपाल कसाना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक ए.पी. सिंह ने दीपावली के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय और स्वच्छता एवं सद्भाव का प्रतीक है।”

कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, दीप सज्जा, और कक्षा सजावट जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, कला और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और सुंदर दीप सजावट ने पूरे विद्यालय को एक दिव्य आभा प्रदान की।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं — ग्लेडविन वरे, पूनम वरे, सुमित वर्मा, यामीन, अतुल सर, दीपेश नागर, निधि यादव, अंशुल, विनय कसाना, सोफिया, खुशी, साक्षी, मितांशी, मुस्कान, शबनम, विवेक कसाना, आशा, मानसी, वंदना, सानिया, पुष्पा नागर, चंचल, रजनी, इंदु, सीमा, निशि, आँशु, पारुल, ममता, अन्नू, शिवम, खुशी कसाना, निधि कसाना, निशिका आदि को मिष्ठान व दीपावली उपहार भेंट किए गए।

विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।