Vision Live / Greater Noida

– जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों ने आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ ओणम उत्सव मनाया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने पारंपरिक गतिविधियों में भाग लेकर केरल की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का अनुभव किया।

उत्सव के दौरान छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों से पुखलम (फूलों की रंगोली) बनाई, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया और ओणम के महत्व को समझा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से भर गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों और अभिभावकों को ओणम की शुभकामनाएँ दीं तथा बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव बच्चों में एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक विविधता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक, बल्कि एक शैक्षिक अनुभव भी साबित हुआ।