BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा: कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज़ फ़िल्म का आनंद लिया



📌 मौहम्मद  इल्यास- “दनकौरी” | ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विशेष वेब सीरीज़ फ़िल्म “चलो जीतें” का प्रदर्शन देखा। यह कार्यक्रम ओमैक्स कनाट पैलेस के आईनॉक्स मूवी थियेटर, वेनिस मॉल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के संघर्ष और उनके संघर्षपूर्ण बचपन को प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। उनका जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है और हमें यह सिखाता है कि चुनौतियों का सामना दृढ़ निश्चय और मेहनत से करना चाहिए।

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि कठिनाइयों से डरना नहीं चाहिए। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें अपने जीवन में भी इसी तरह दृढ़ता और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

इस अवसर पर बीजेपी जिला कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, सतेंद्र नागर, राहुल पंडित, पवन रावल, पवन नागर, कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, राज नागर, जितेन्द्र भाटी, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी, दिनेश भाटी, अशोक रावल, रजनी तोमर, पंकज रावल, रवि जिन्दल, विजय कसाना, राजेश ठेकेदार और विशाल गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व और उनके योगदान को जानना था, बल्कि कार्यकर्ताओं में उनके जीवन के आदर्श और सेवा भाव को प्रेरणा स्वरूप प्रसारित करना भी था।