BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित, सेवा पखवाड़ा और आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन



Vision Live / Greater Noida

– भारतीय पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आज जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा, स्नातक एमएलसी चुनाव, शिक्षक एमएलसी चुनाव एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी गरीब बस्तियों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं अस्पतालों में फल वितरण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही, प्रत्येक ग्राम, नगर और बूथ स्तर तक पहुँचकर सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव, शिक्षक एमएलसी चुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी, विशेषकर मतदाता पंजीकरण के कार्य पर जोर देना होगा।

दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा जनता के बीच जाकर सेवा और जनसंपर्क का अनूठा अवसर है। वहीं, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन के सभी अभियान और कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरे किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, सुभाष भाटी, देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, इन्द्र नागर, राहुल पंडित, सतेन्द्र नागर, सत्यपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, पंकज रावल, मनोज भाटी, संजय भाटी, महेन्द्र नागर, राजीव सिंघल, धीर राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }