BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न — रिज़वान मेवाती बनीं दादरी नगर अध्यक्ष



  Vision Live / दादरी
दादरी शहर की नई आबादी में आज राष्ट्रीय लोकदल पार्टी महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रूबी जादौन ने की। इस अवसर पर उन्होंने रिज़वान मेवाती को दादरी नगर अध्यक्ष घोषित किया।

बैठक में सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि “सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी जिले के हर समाज तक पहुँचेगी। पुरुष, महिला और नवयुवकों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़कर आगामी पंचायत चुनाव-2026 को मजबूती से लड़ा जाएगा।”

इस मौके पर फखरुद्दीन कोटिया, हरवीर सिंह तालान, गजेंद्र सिंह, जसवीर भाटी, जोगिंदर सिंह तालान, धर्मेंद्र शर्मा, श्रीमती जमीला बेगम, श्रीमती रीमा, श्रीमती नसीम, श्रीमती मीना, श्रीमती रुखसाना, श्रीमती मदीना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए नियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।