BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

संगठन सृजन व वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर पश्चिमी यूपी की प्रांतीय बैठक

 Vision Live / ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन व वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक रविवार, 21 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। बैठक का आयोजन जिला कैम्प कार्यालय बिसरख (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) पर सुबह 11 बजे से होगा।

इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ से नियुक्त जिला-शहर कोऑर्डिनेटर और जोनल कोऑर्डिनेटर भी हिस्सा लेंगे।

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रदीप नरवाल करेंगे।

जिला अध्यक्ष कांग्रेस गौतमबुद्ध नगर एवं एआईसीसी सदस्य दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत बनाने और "वोट चोरी" के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

  • दिनांक: रविवार, 21 सितंबर 2025
  • समय: सुबह 11:00 बजे से
  • स्थान: जिला कैम्प कार्यालय, बिसरख (ग्रेटर नोएडा वेस्ट)