BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नये सत्र का आगाज



रो. ऋषि के अग्रवाल बने नये अध्यक्ष, 15 नये सदस्य जुड़े क्लब से

Vision Live / Greater Noida

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के नये सत्र 2025-26 का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम "उद्भव" अवध ग्रीन बैंक्विट, ग्रेटर नोएडा में भव्य रूप से आयोजित हुआ।

मीडिया प्रभारी रो. विनोद कसाना ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष का कार्यभार रो. ऋषि के अग्रवाल ने संभाला, जबकि क्लब सेक्रेट्री रो. निखिल गर्ग और कोषाध्यक्ष रो. राहुल शर्मा ने भी अपनी जिम्मेदारी ग्रहण की। डीजी रो. अमिता मोहिन्द्रू की गरिमामयी मौजूदगी में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

पूर्व अध्यक्ष रो. शैलेश चंद्र वार्ष्णेय ने बीते वर्ष में क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। इंस्टॉलेशन चेयरमैन रो. मनोज गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में 15 नये सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्लब की ताकत और बढ़ी है।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3012 से डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर रो. ललित खन्ना, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रो. आशा वालिया, डिस्ट्रिक्ट GOV चेयर रो. विजय कुमार भूषण, DDA रो. गौरव भार्गव व AG रो. सुधीर सक्सेना भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष रो. सौरभ बंसल व रो. मुकेश शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रो. मंजीत सिंह, रो. डॉ. के.के. शर्मा, रो. प्रवीण गर्ग, रो. अमित राठी, रो. सी.पी. बागला, रो. एम.पी. सिंह, रो. शिवकुमार आर्य, रो. गुरुचरण सिंह, रो. प्रीति अग्रवाल, रो. अंकुर गर्ग, रो. कुलदीप शर्मा, रो. विक्रमादित्य सैनी, रो. संजय गर्ग सहित क्लब के अनेक सदस्य अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }