BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न



Vision Live / Greater Noida 

 भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की संगठनात्मक बैठक आज मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया और महेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्ययोजना तय की गई।

मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने कहा कि “पार्टी संगठन की मज़बूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा नेतृत्व की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लेते हैं।”

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली धुरी हैं। हमारा लक्ष्य है कि बूथ स्तर तक जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाए और हर कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ बनकर काम करे।”

बैठक का संचालन मंडल पदाधिकारियों ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को और अधिक सशक्त और जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।