BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उदय गार्डन भट्ठा, दनकौर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 67 रोगियों की जांच, 8 मरीज चिन्हित

 Vision Live / दनकौर
उदय गार्डन भट्ठा, गौतमबुद्धनगर में शनिवार को नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया, जिसमें डा. तस्मात जमालत और विकास भाटी (मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव) सहित अन्य सहयोगियों की अहम भूमिका रही।

67 रोगियों की जांच, 8 चिन्हित

शिविर में 67 रोगियों की ओपीडी जांच की गई और 8 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। इन मरीजों को आगे उपचार के लिए लायन आई हॉस्पिटल, गाजियाबाद भेजा जाएगा।

मेडिकल टीम का योगदान

फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा की मेडिकल टीम ने विकास भाटी के नेतृत्व में सेवाएँ प्रदान कीं। इसमें डा. तस्मात जमालत, डा. तुषार, नर्स निशा, नर्स प्रिंका और प्रभात ने विशेष सहयोग दिया। सभी को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए मैगजीन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं सहयोग

कार्यक्रम में मा. देवीराम (सचिव, दनकौर), हरीश शर्मा (मकनपुर खादर दनकौर), लाला डब्बू उर्फ मुकेश गर्ग (दनकौर), शेरपाल निरंकारी (झाझर), संतोष शर्मा (कोषाध्यक्ष दनकौर) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कैंप में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने मरीजों को दवाइयाँ वितरित कीं। वहीं ठा. प्रहलाद सिंह कवि हरनौती ने हवन का आयोजन किया, जिसमें ठा. सतपाल सिंह (प्रधान, मोहम्मदपुर केहरी) एवं समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

अगला शिविर

आयोजकों ने बताया कि अगला नेत्र शिविर 13 अक्टूबर 2025 को इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह भाटी (अध्यक्ष, दनकौर) की देखरेख में संपन्न हुआ।