BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

साइट-4, रामलीला में सीता हरण प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया


ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन : सीता हरण प्रसंग ने दर्शकों को भावुक किया

 Vision Live / ग्रेटर नोएडा
श्री रामलीला कमेटी, साइट-4 ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन में रविवार को सीता हरण प्रसंग का जीवंत मंचन हुआ। कथा के दौरान दर्शक भावविभोर होकर श्रीराम की पीड़ा और सीता जी के वियोग को अनुभव करते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि— माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लखावटी ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चन्देल, भाजपा नेता सतेन्द्र नागर, ईलम सिंह नागर, रामशरण नागर, कार्यक्रम प्रायोजक कामख्या ग्रुप के चेयरमैन मूलचन्द वशिष्ठ, केबी ग्रुप के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, नवीन जिंदल, आशीष गुप्ता, नरेन्द्र यादव और दीपक राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर व श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर मंचन का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कमेटी के संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि मंचन के दौरान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का पंचवटी आगमन, शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध और रावण द्वारा मारीच की सहायता से स्वर्ण मृग का प्रपंच रचकर सीता हरण जैसे प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया।


कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि सीता हरण के बाद जटायु द्वारा माँ सीता की रक्षा का प्रयास और रावण के हाथों उनका घायल होना दर्शकों को भावुक कर गया।
महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि राम, सीता वियोग में वन-वन भटकते हैं और घायल जटायु से भेंट होती है, जो उन्हें रावण द्वारा सीता हरण की जानकारी देने के बाद प्राण त्याग देते हैं। जटायु उद्धार का यह दृश्य देखकर पूरा पंडाल भावविभोर हो उठा।

मंचन का समापन आरती के साथ हुआ। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि कल 30 सितम्बर की रामलीला में शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन जैसे रोचक प्रसंगों का मंचन होगा।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विजेंद्र सिंह आर्य, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, चंद भाटी, अनुज उपाध्याय, मनोज यादव, सुभाष चंदेल, गजेन्द्र चौधरी, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग सिंगला, मोनू गर्ग, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोद मास्टर, टी.पी. सिंह सहित भारी संख्या में समिति सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।