BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा : मतदाता सूची में गड़बड़ी और SIR के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन


📌 Vision Live / Greater Noida

मतदाता सूची में गड़बड़ी और एस.आई.आर. के विरोध में समाजवादी महिला सभा के नेतृत्व में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

🔴 भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में यादव, मुस्लिम, मौर्य, प्रजापति, बघेल आदि समुदायों के नाम साजिशन काटे गए हैं।

🔴 “18 हज़ार शपथपत्र का भी जवाब नहीं”

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 18 हज़ार शपथपत्र चुनाव आयोग को दिए थे, लेकिन आज तक उनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाताओं के अधिकार छीने गए और सत्ता पर काबिज़ हुई।

🔴 “सपा समर्थकों के नाम लगातार हटाए जा रहे”

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार साजिश के तहत सपा समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से हटा रही है। उन्होंने मांग की कि 18 हज़ार काटे गए नामों की शिकायत पर गंभीर जांच कर दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी वैध मतदाता का नाम अवैध ढंग से न हटाया जा सके।

🔴 बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ. महेंद्र नागर, बीर सिंह यादव, इंदर प्रधान, सुनील देवटा, सुनीता यादव, अंजलि श्रीवास्तव, अनीता चौहान, महेश भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अक्षय चौधरी, नवीन भाटी, दीपक नागर, मोहित यादव, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, प्रवीण भाटी, विपिन सैन, हैप्पी पंडित, गजेंद्र यादव, ज्योति यादव, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा नागर, वीरू नागर, दिगंबर गौतम, दिलशाना, अनिता नागर, जय सिंह चंदेल, रहिसा ख़ान, शीतल शर्मा, सुषमा सिंह, गौरा जाटव, सुमित्रा देवी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे