BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

IBA प्रतिनिधिमंडल ने की जिलाधिकारी मेधा रूपम से भेंट, औद्योगिक विकास पर हुई सकारात्मक चर्चा




गौतम बुद्ध नगर की नव नियुक्त जिलाधिकारी से IBA की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक विकास के लिए आश्वासन


Vision Live / ग्रेटर नोएडा

 इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर की नव नियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया।

अमित उपाध्याय ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बतौर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेधा रूपम के उत्कृष्ट कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव की सराहना की।

भेंट के दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि औद्योगिक विकास में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, और सभी उद्यमी निर्भय होकर कलेक्ट्रेट आकर संवाद कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कलेक्ट्रेट के द्वार उद्यमियों और नागरिकों के लिए सदैव खुले रहेंगे।

IBA ने इस मुलाकात को सकारात्मक, प्रेरणादायक और आश्वासक बताया। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले का औद्योगिक परिदृश्य और अधिक सुदृढ़ तथा गतिशील होगा।