BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन ने समाजसेवी प्रताप चौधरी का जन्मदिन केक काटकर मनाया



 Vision Live/ Greater Noida 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय चौधरी जग्गू सिंह के पोत्र एवं समाजसेवा में सक्रिय प्रताप चौधरी का जन्मदिन आज मुर्शदपुर के प्रमुख जी मार्केट में दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष एडवोकेट परविंदर भाटी, सचिव एडवोकेट अजीत नागर, पवन पतलाखेड़ा, विक्रांत भाटी, इरशाद, योगी, सिंगराज समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर समाजसेवी प्रताप चौधरी को शुभकामनाएं दीं।

प्रताप चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“आप सभी मित्रों और बुजुर्गों का सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं समाज सेवा को ही अपना धर्म मानता हूं और इस पथ पर निष्ठा से चलता रहूंगा।”

🎉 Vision Live News परिवार की ओर से भी प्रताप चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। टीम ने उनके स्वस्थ, समृद्ध और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके समाजसेवी योगदान की सराहना की।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }