BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय लोकदल ने प्रियंका चौधरी को मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी बनाया



मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पार्टी संगठन को और मजबूती देने के लिए अहम नियुक्ति करते हुए गौतमबुद्धनगर की जानी-मानी समाजसेवी एवं अधिवक्ता प्रियंका चौधरी अत्री को मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है।

यह नियुक्ति रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चौ० जयंत सिंह के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मा० त्रिलोक त्यागी की अनुशंसा से की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने आदेश जारी करते हुए विश्वास जताया कि प्रियंका चौधरी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी तथा चौ० चरण सिंह और चौ० अजित सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगी।

प्रियंका चौधरी इससे पहले भी राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ, गौतमबुद्धनगर की जिला अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

इस नियुक्ति की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० जयंत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० रामाशीष राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन और सदस्यता प्रभारी अजित राठी को भी प्रेषित की गई है।



🎙️ एडवोकेट चौधरी प्रियंका अत्री का आभार उद्बोधन

“मैं हृदय से राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० चौ० जयंत सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मा० त्रिलोक त्यागी जी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह मेरे लिए केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि चौ० चरण सिंह और चौ० अजित सिंह की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प है। मैं संगठन को मज़बूत बनाने, किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगी।

मैं विशेष रूप से अपने क्षेत्र गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद करती हूँ, जिनके सहयोग और विश्वास से ही मुझे निरंतर ऊर्जा मिलती है। संगठन की मजबूती के लिए मैं पूरे समर्पण और ईमानदारी से कार्य करूँगी।”

एडवोकेट चौधरी प्रियंका अत्री
सदस्यता प्रभारी, राष्ट्रीय लोकदल मेरठ मंडल