BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

नन्हक फाउंडेशन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे को दी गई सलामी

Vision Live / Greater Noida
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर नन्हक फाउंडेशन के ग्रेटर नोएडा, सेक्टर इटा-1 स्थित सेंटर बिगनिंग मिशन एजुकेशन में तिरंगे को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ फहराया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा था।

ध्वजारोहण का यह पुनीत कार्य ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, सम्मानित नागरिकों, शिक्षकों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों संपन्न हुआ। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति और कृष्ण भक्ति के रंग से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित सभी अतिथियों ने दिल खोलकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मंजीत सिंह, विजेंद्र आर्य, डॉ. रश्मि गुप्ता, आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, विवेक, आराधना, राधिका, अनिल सिंहा, प्रियाश्री, फाउंडेशन के मेंटोर डॉ. रविंद्र, एस. पी. गर्ग, मनीषा, वंशिका, संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा, बच्चों के अभिभावक और कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को आशीर्वाद देते हुए नन्हक फाउंडेशन की शिक्षा और संस्कार की दिशा में हो रही सराहनीय पहल की प्रशंसा की और भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

संस्थापक अध्यक्ष साधना सिन्हा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही फाउंडेशन का सबसे बड़ा लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा करते हुए मिठाई वितरण किया।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }