BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बारिश में वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों का बढ़ता खतरा, शारदा अस्पताल की ओपीडी में भीड़ उमडी


  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा

 बारिश का मौसम बच्चों और बड़ों के लिए परेशानी बन गया है। ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में हर दिन दर्जनों मरीज सिरदर्द, उल्टी, बदन दर्द, खांसी-जुकाम और गले की खराश जैसी शिकायतों के साथ पहुँच रहे हैं।

🏥 अस्पताल के एमएस डॉ. राममूर्ति शर्मा का कहना है कि मौसम बदलने के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे बारिश के पानी में भीगने से बचें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।

🩺 सीनियर फिजिशियन डॉ. भूमेश त्यागी ने बताया कि बारिश के मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने कहा कि लोग भीगने से बचें, तली-भुनी या बासी चीजें न खाएं, गर्म और ताजा भोजन लें और पर्याप्त पानी पिएँ

⚠️ वर्तमान में अस्पताल में सबसे ज्यादा लूज मोशन और सर्दी-खांसी के केस हैं, जबकि हेपेटाइटिस और पीलिया के मामले भी धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत, बुखार या खांसी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें।

✅ स्वस्थ रहने के लिए:

  • बच्चों को साफ-सुथरा रखें
  • बारिश में भीगने से बचाएं
  • ताजा और गर्म भोजन लें
  • पर्याप्त पानी पिएँ
  • किसी भी लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें