BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सुनील पंडित तुगलपुरिया बने भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के उपाध्यक्ष



Vision Live/ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता सुनील पंडित तुगलपुरिया को पार्टी ने मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार मिलने के बाद उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सुनील पंडित तुगलपुरिया वर्ष 2014 से भाजपा में सक्रिय हैं। 2021 में वे भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने, जिसके बाद उन्हें मंडल अध्यक्ष – भाजपा युवा मोर्चा, ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्ष 2025 में उन्होंने तुगलपुर शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की।

पार्टी नेतृत्व ने उनके समर्पण, मेहनत और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा—

“पार्टी ने जो विश्वास और सम्मान दिया है, उसे मैं अपनी निष्ठा, मेहनत और सेवा भाव से सार्थक सिद्ध करूंगा। मेरा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”