BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का जन्मदिन सुंदरकांड पाठ संग मनाया गया



✍️ मौहम्मद इल्यास “दनकौरी”/ ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का जन्मदिन आज उनके निवास स्थान A-44, ईटा-1, ग्रेटर नोएडा पर बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह 11 बजे शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके बाद पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इनमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, गाजियाबाद के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट नरेंद्र डाढा समेत प्रमुख नेता शामिल हुए।

इसके अलावा सुभाष भाटी, सरदार मनजीत सिंह, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, दीपक नागर, वीरेन्द्र भाटी, बिजेंद्र सिंह आर्य, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, रवि जिंदल, आनंद भाटी, संजय शर्मा बीडीसी, राहुल पंडित, गुरुदेव भाटी, रिंकू भाटी, राज नागर, रजनी तोमर, अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, संगीता रावल, राजीव सिंघल, ऋषभ शर्मा, देवेंद्र त्यागी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर के पुत्र दीपक नागर, पंकज रावल, रवि कुंडली, अशोक रावल, सुधीर कौशिक, अरुण प्रधान, नीतीश भाटी, अमन कौशिक, उमेश भाटी, ओमकार भाटी, मनोज प्रधान, सुनील सिंह, गोविंद वाल्मीकि, जितेंद्र भाटी, सचिन गौतम, संजय राणा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।
इस मौके पर अभिषेक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
"भारतीय जनता पार्टी संगठन, पत्रकार बंधुओं और सामाजिक संगठनों ने जिस स्नेह, आशीर्वाद और प्यार के साथ मेरा जन्मदिन मनाया है, उसे मैं जीवनभर याद रखूँगा। आप सबका दिल से धन्यवाद।"