BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

व्यास-नारद संवाद से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा



📌 Vision Live | Greater Noida

एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ आज डेल्टा-1 स्थित श्री पीपल महादेव मंदिर में हुआ। कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी ने संध्या 4 बजे से 7 बजे तक भक्तों को अमृतमयी कथा का श्रवण कराया।

आज की कथा में व्यास-नारद संवाद, महाभारत प्रसंग, परीक्षित जन्म एवं श्राप कथा का विस्तार से वर्णन किया गया।
साध्वी प्रीति पाराशर ने बताया कि महाभारत की रचना के उपरांत भी व्यास जी अशांत थे, तभी नारद मुनि उनसे मिलने पहुंचे और उन्होंने व्यास जी को समझाया कि केवल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की रचनाओं से मन को शांति नहीं मिल सकती, अपितु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके गुणगान से ही वास्तविक संतोष प्राप्त होता है।

कथा में परीक्षित जन्म प्रसंग का भी वर्णन हुआ। साध्वी जी ने बताया कि अभिमन्यु और उत्तरा के गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ। जब अश्वत्थामा ने गर्भ में ब्रह्मास्त्र छोड़ा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने योगबल से गर्भस्थ शिशु को जीवित रखा और उसका नाम परीक्षित पड़ा।

आज के यजमान देवराज बबीता बंसल रहे। इस अवसर पर पं. नवीन हेमा शर्मा, डी.के. सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, सरोज तोमर, सीमा बंसल, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट, निशा ठाकुर, सीमा सिंह, कुलदीप शर्मा, मुकुल गोयल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।