BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दिगंबर सिंह बने समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव



📍 Vision Live / Greater Noida

 समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने गौतमबुद्ध नगर जनपद के एनटीपीसी दादरी क्षेत्र निवासी दिगंबर सिंह को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।

दिगंबर सिंह लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी में एक सशक्त दलित युवा नेता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है।

उन्होंने पूर्व में केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी टाउनशिप को बंद करने के खिलाफ आंदोलन में भी सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभाई थी। उनके इसी संघर्षशील स्वभाव, निष्ठा और लगन को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद दिगंबर सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देकर मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर खरा उतरने के लिए मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा।