BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय बिसरख में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन




— मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
जिला कांग्रेस कैम्प कार्यालय बिसरख में 79वें स्वतंत्रता दिवस का महापर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।

ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल जश्न का अवसर नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों को स्मरण करने का दिन है जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत वीरों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष हमें न केवल आज़ादी का महत्व समझाता है, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारे कर्तव्य की भी याद दिलाता है।

इस अवसर पर सुबोध भट्ट, किशन शर्मा, ओमकार राणा, नीरज शर्मा, धर्म सिंह बाल्मीकि, निशा शर्मा, रिजवान चौधरी, मुकेश शर्मा, आर.के. प्रथम, कपिल भाटी एडवोकेट, प्रिंस भाटी, चरण सिंह भाटी, गौतम सिंह, बिन्नू नेता जी, तनवीर अहमद, अरुण भाटी, अरविन्द रेक्सवाल, रूपेश भाटी, सचिन भाटी, धीरा जीनवाल, रमेश जीनवाल, चंद्रपाल प्रधान, सचिन जीनवाल, सचिन शर्मा, गौरव वसिष्ठ सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अंत में सभी ने मिलकर “जय हिंद” के नारों के साथ देश की अखंडता, एकता और समृद्धि की कामना की।