📌 Vision Live | Greater Noida

रॉयल स्पून द्वारा “गणपति डांस फेस्टिवल 2025” का भव्य आयोजन आगामी रविवार, 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रॉयल स्पून पार्टी लॉन (मेट्रो डिपो स्टेशन के निकट, जुनपत, ग्रेटर नोएडा) में आयोजित होगा।

आयोजन समिति ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों एवं परिवारों को एक मंच पर लाना और गणपति उत्सव की सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक जीवंत बनाना है।

✨ प्रमुख आकर्षण

  • लाइव म्यूजिक और डांस प्रस्तुतियाँ (निःशुल्क)
  • फूड स्टॉल्स (सशुल्क)
  • बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियाँ – बाउंसी, टेटू आदि
  • परिवारों के लिए सामूहिक सहभागिता कार्यक्रम

प्रवेश केवल पास धारकों को ही मिलेगा। पास स्थल पर उपलब्ध हैं और अतिथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनकी संख्या सीमित रखी गई है। प्रवेश प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर होगा।

आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होकर गणपति बप्पा की भव्य आराधना और आनंदोत्सव का हिस्सा बनें।

गणपति बप्पा मोरया!