BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के सभी 118 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम





Vision Live | Greater Noida

भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल के सभी 118 बूथों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 125वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना गया।

यह आयोजन मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व और प्रोग्राम संयोजक एवं मंडल महामंत्री मुकेश दीक्षित के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्रम सुना और इसके रिकॉर्ड को सरल ऐप पर शत-प्रतिशत अपलोड भी किया गया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कई महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने हाल की बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा राहत और बचाव कार्यों में लगे दलों की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच और खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल को नई उम्मीदों का प्रतीक बताया।

युवा प्रतिभाओं के लिए उन्होंने “प्रतिभा सेतु” डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की घोषणा की, जिससे UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल न हो पाने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
उन्होंने ‘सोलर दीदी’ देवकी देवी (बिहार) के नवाचार, शहडोल (मध्य प्रदेश) के फुटबॉल खिलाड़ियों को मिले अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण अवसर और कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना का विशेष उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार, ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर बल देते हुए कहा कि हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने में गर्व महसूस करना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।