प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की घोषणा, कल नोएडा में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज जिला गौतमबुद्ध नगर के चार ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को नई गति दी है। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की।
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि बीते सप्ताह जिला स्तर से सांगठनिक प्रस्ताव बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया था, जिसे आज स्वीकृति मिल गई है।
नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:
- बिसरख ब्लॉक: विजय नागर
- जेवर ब्लॉक: सूबेदार सतपाल सिंह
- दनकौर ब्लॉक: अनित भाटी
- दादरी ब्लॉक: तीरथ राम वाल्मीकि
दीपक भाटी ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को निचले स्तर तक मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की जमीनी पकड़ और अधिक सशक्त होगी।
कल होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम
सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों, जिला एवं महानगर पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कल नोएडा स्थित एन.ई.ए. सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।