BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

पर्यावरण संरक्षण समिति ने बांटे 25,000 पौधे, देखभाल पर भी दिया ज़ोर : संजय नवादा


Vision Live/ Greater Noida 

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा सोमवार और मंगलवार को कनारसी पौधशाला से कुल 25,000 पौधों का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष संजय नवादा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

संजय नवादा ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण से नहीं, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण से ही संभव है।" उन्होंने बताया कि समिति पूरे वर्ष विभिन्न संस्थानों और ग्रामीण समुदायों के सहयोग से पौधारोपण, वितरण और देखभाल से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। इसका सकारात्मक असर अब ज़मीन पर दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर कपिल प्रधान, संतवीर भाटी, योगेश भाटी, नूर मोहम्मद, मुकेश मुनीम, महकार नागर, सुरेंद्र भाटी, सुमित कनारसी, अमित भाटी, जागेश्वर सिंह, सोनू नागर, मोहित नागर, प्रदीप भाटी, यशपाल सिंह, संदीप भाटी, सुखराम सिंह, महावीर शर्मा और सुमित नागर सहित कई लोग मौजूद रहे।

समिति द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल हो, जिससे वे पूर्ण रूप से विकसित होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। आने वाले समय में और भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }