किसान एकता महासंघ का विस्तार: मोहित भाटी तहसील अध्यक्ष, राहुल भाटी तहसील सचिव दादरी मनोनीत
संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोट डेरीन में हुई बैठक, सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
किसान एकता महासंघ की एक अहम विस्तार बैठक आज कोट डेरीन गांव में गजराज सिंह भाटी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबा चंद्र सिंह ने की जबकि संचालन अरविंद सेक्रेटरी ने किया। बैठक का नेतृत्व महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने किया, जिसमें संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
संगठन विस्तार की दिशा में दो प्रमुख नियुक्तियाँ
बैठक में प्रदेश प्रभारी पप्पू प्रधान ने जानकारी दी कि सर्वसम्मति से मोहित भाटी (कोर्ट डेरीन) को तहसील अध्यक्ष, दादरी और राहुल भाटी (बोडाकी) को तहसील सचिव, दादरी के रूप में मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही संगठन के तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर अनेक नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से राहुल समाधिपुर, सौरभ डेढ़ा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, विकास भाटी, विकेश, सोनू, पवन कुमार, रवि कुमार, नितेश भाटी, तथा सुमित भाटी शामिल रहे। सभी नवगठित पदाधिकारियों को संगठन हित में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
स्थानीय सहभागिता और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रामानंद कसाना, रवि नागर, अमित नागर, राकेश नागर, मास्टर इंद्रपाल सिंह, राजवीर ठेकेदार, गजराज कसाना, कर्मवीर भाटी, मांगे प्रधान, सुखबीर भाटी, हरेंद्र कसाना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
महिलाओं की भागीदारी भी बैठक में उल्लेखनीय रही। सावित्री देवी, बिजेंद्री देवी, और सीमा देवी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।
संगठन के उद्देश्यों की पुनः पुष्टि
राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना ने अपने संबोधन में कहा कि किसान एकता महासंघ किसानों की आवाज़ को बुलंद करने वाला एक सशक्त मंच है, जो गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर किसानों के हक और सम्मान के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती देंगे।