BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जल ही जीवन है : जनपद न्यायाधीश


असलम परवेज / देवरिया 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, राघव नगर के सौजन्य से  अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश श्री राम मिलन सिंह के साथ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण  इफ्तेखार अहमद, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  ब्रजेश मणि त्रिपाठी, सचिव/अपर जिला जज मनोज कुमार तिवारी व सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक, विशाल सिद्धार्थ, मुख्य प्रबन्धक शैलेन्द्र राय तथा  सिंहासन गिरि, अध्यक्ष  सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण फिता काट कर किया गया। 
          जनपद न्यायाधीश ने भीषण गर्मी में पेयजल सुविधार्थ वाटर कूलर को आम जनमानस को समर्पित करते हुए कहा कि वाटर कूलर लग जाने से अधिवक्तागण एवं वादकारियों को राहत मिलेगी। स्वच्छ जल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। जल सेवा अत्यधिक पुण्य का कार्य है। हर व्यक्ति को जल सेवा करनी चाहिए। इस दिशा में सामाजिक-धार्मिक व अन्य संस्थाओं को भी बढ़-चढ़कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को अत्यधिक प्यास लगती है। ऐसे में इस प्रकार की जल सेवा बेहद महत्वपूर्ण होती है। इस प्रकार के स्थानों पर जल सेवा अवश्य करनी चाहिए।
           सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि द्वारा वाटर कूलर लगाए जाने के लिए जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }