BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts












 

एडवोकेट प्रियंका अत्री ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता अभियान को गांव-गांव पहुंचाने का लिया संकल्प


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा 

एडवोकेट प्रियंका अत्री ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रही हैं और यह अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रियंका अत्री ने कहा कि उनका संकल्प है कि चौधरी चरण सिंह की किसान, मजदूर और कमजोर वर्गों के कल्याण की विचारधारा को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान पार्टी की मजबूती के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने जानकारी दी कि 14 अप्रैल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि से जयंत चौधरी द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे प्रदेश में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। हर जिले में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

प्रियंका अत्री ने कहा कि जयंत चौधरी अपने कौशल विकास विभाग के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। खेल विभाग के माध्यम से भी युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }