BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत, महेश शर्मा बोले—युवा नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा



Vision Live/ Greater Noida 
 दुजाना गाँव स्थित बाबा फार्म हाउस पर दूजाना नागर क्लब एवं ग्रामवासियों द्वारा भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा रहे। अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा, कि "भाजपा नेतृत्व ने एक ऊर्जावान और कर्मठ युवा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अभिषेक शर्मा का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। उनके नेतृत्व में जनपद में भाजपा का आधार और सशक्त होगा। युवा ही देश की दिशा और दशा बदलने का सामर्थ्य रखता है, और अभिषेक उसमें पूरी तरह सक्षम है।"
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि "गौतमबुद्धनगर को एक ऐसा जिलाध्यक्ष मिला है, जो संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेगा और कार्यकर्ताओं को संगठित रखेगा।"
दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा, "कि जिलाध्यक्ष पद पर एक युवा चेहरे की नियुक्ति से युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे संगठन को नई दिशा मिलेगी और बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ेंगे।"
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि "पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरी प्राथमिकता होगी।"
कार्यक्रम को एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर  पवन नागर, हरेन्द्र नागर, अनिल प्रधान, महेन्द्र नागर, अमन कौशिक, दीपक नागर, कर्मवीर आर्य, रवि जिंदल, नीतीश भाटी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।