Vision Live/ Greater Noida
सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर। हिंदू युवा वाहिनी सूरजपुर इकाई के तत्वाधान में रामनवमी और संगठन के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियाँ भी शामिल होंगी।
शोभायात्रा का शुभारंभ और मार्ग
तिथि: रविवार, 6 अप्रैल 2025
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: ऐतिहासिक प्राचीन कालीन बारही मेला प्रांगण, सूरजपुर
समापन: शोभायात्रा का समापन पुनः बारही मंदिर प्रांगण पर ही किया जाएगा।
यात्रा के प्रमुख मार्ग इस प्रकार रहेंगे:
बारही मेला प्रांगण से प्रारंभ होकर शोभायात्रा उमा पब्लिक स्कूल, मोहन मंदिर वाली गली, होली चौक, पुराना जिला पंचायत कार्यालय, लखनावली रोड, पेट्रोल पंप, देवी माता मंदिर, दादरी रोड स्थित बाजार, आर्य समाज मंदिर, गणेश नगर स्थित हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय, दीक्षा पब्लिक स्कूल होते हुए पुनः बारही मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी।
शोभायात्रा की विशेष झलकियाँ
7 अघोरी साधु – साधना, तंत्र और अध्यात्म की जीवंत प्रस्तुति
2 डीजे साउंड सिस्टम – जय श्रीराम के उद्घोष और भक्तिगीतों से भक्ति से ओतप्रोत वातावरण
विशेष झांकियाँ:
श्रीराम दरबार
भारत माता
रानी लक्ष्मीबाई
वीर बलिदानी झांकी – स्कूली बच्चों द्वारा देश के वीरों की गाथा की प्रस्तुति
मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस शोभायात्रा में देश और प्रदेश की जानी-मानी हस्तियाँ भाग लेंगी:
राजेश्वर सिंह – राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं उपाध्यक्ष, बीज विकास निगम
सुरेंद्र नागर – राज्यसभा सांसद
नागेंद्र प्रताप सिंह – प्रदेश मंत्री, हिंदू युवा वाहिनी
ठाकुर भानु प्रताप सिंह – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (भानु)
मुन्ना शर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारत हिंदू महासभा
पंडित जोगेंद्र – उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल
मुनिराज सिंह – महामंत्री, बजरंग दल
रोहित सिंह – संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय हनुमान दल
प्रधान धर्मपाल भाटी, महामंत्री ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल – शिव मंदिर सेवा समिति
आयोजन समिति
भाई के.डी. गुर्जर – कार्यक्रम संयोजक
सुनील शर्मा – कार्यक्रम अध्यक्ष
अवनीश सक्सेना उर्फ सोनू भैया, मास्टर रविंद्र चौधरी, भूपेंद्र प्रताप सिंह,
बृजानंद शर्मा – जिला अध्यक्ष, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल, गौतमबुद्धनगर
सार्वजनिक आह्वान
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के इस महाउत्सव को सफल बनाएं।