भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित प्रदर्शनी का आयोजन
पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास की गाथा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया
विजन लाइव /गौतमबुद्धनगर
भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 8 अप्रैल 2025 को भाजपा जिला कार्यालय, गौतमबुद्धनगर (नियर तिलपता गोलचक्कर) पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने किया।
प्रदर्शनी के दौरान कुंवर बृजेश सिंह ने भाजपा के ऐतिहासिक संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि
"भाजपा का राष्ट्रवादी और गौरवशाली इतिहास इस प्रदर्शनी के माध्यम से देशभर के जिला कार्यालयों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत, अनुच्छेद 370 की समाप्ति, सीएए, तीन तलाक, और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णय इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि
"आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना से सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहा है।"
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि
"इस चित्रावली प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के संघर्षों और देशहित के विषयों की गहरी जानकारी मिलेगी। हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद आधारित है, जिसमें राष्ट्र सर्वोपरि है और उसी भावना से हमारे कार्यकर्ता कार्य करते हैं।"
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, इंदर नागर, वीरेंद्र भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, अरुण प्रधान, रवि जिन्दल, कपिल गुर्जर, विजय रावल, अर्पित तिवारी, मनोज भाटी, चेतन वशिष्ठ, महेश शर्मा, मुकेश चौहान, महेंद्र नागर, मुकेश दीक्षित, चंद्रवीर नागर, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, पंकज रावल, सतीश गुलिया, बीना शुक्ला, उषा वत्स सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।