Vision Live/ Greater Noida
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी , नोएडा महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव तथा उनकी पूरी टीम ने पहुँच का शुभकामनाएं प्रेषित की। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने एनडीए के घटक दल के नेताओं प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और एकजुट होकर सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि एनडीए आज एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प बनकर देश व प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश में 2027 में फिर से सरकार बने उसके लिये काम मिलकर करेंगे।