BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ने सूरजपुर में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में घर घर सम्पर्क कर पत्रक बाँटे


Vision Live/ Greater Noida 
भाजपा ज़िला गौतमबुद्धनगर घर घर जनसम्पर्क अभियान चलाकर 1116 बूथों पर भाजपा संगठन और सरकार की उपलब्धियों के विषय में बताते हुए सरकार की उपलब्धि भरें पत्रक, पुस्तिका बाँटी गईं।  क़स्बा सूरजपुर में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा के निवास पर सूरजपुर क़स्बेवासियों  ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और सूरजपुर बूथ संख्या 580 से 588 तक जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में घर घर सम्पर्क कर पत्रक बाँटे । जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में बदहाल क़ानून व्यवस्था थी। प्रदेश में माफ़ियाओं बदमाशों का खौफ  था और आज बदले उत्तर प्रदेश में माफ़िया, बदमाशों में मुख्यमंत्री योगी का खौफ  है। आज सुशासन का राज है आज प्रदेश में गाँव, नगर में विकास कार्यों के साथ जन जन के लिये जन कल्याणकारी  योजना के तहत अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास हो रहा है और प्रदेश में बड़े बड़े उद्योगपति अपने व्यावसायिक संस्थान चला रहें है । ज़ेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनकर तैयार है, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को रोज़गार मिलेगा। हम सब कार्यकर्ता मिलकर 2027 के लिये अभी से  जुट कर काम करें। इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, इन्द्र नागर ,अरुण शर्मा, कपिल भाटी ,भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, रवि जिन्दल, ओमकार भाटी, मनोज भाटी ,अर्पित तिवारी ,मनोज प्रधान, सुनील सौनिक , राजेश ठेकेदार, श्यामवीर भाटी, विशाल कुमार, बिजेन्द्र मुद्ग़ल,  योगेश अग्रवाल, अशोक रावल, अमन कौशिक, मानकचंद शर्मा ,देवा पंडित आदि कार्यकर्तागण और सूरजपुर  क़स्बावासी उपस्थित रहे।